एसएसबी द्धारा आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

एसएसबी द्धारा आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
Facebook WhatsApp

द्वितीय कमान अधिकारी संजय रावत ने प्रशिक्षुओ को दिये प्रमाण पत्र

रक्सौल। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष-2025-26 के अन्तर्गत सेनुवारिया गांव में (वाइब्रेंट विलेज) के युवतियों व महिलाओं के लिए आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण रविवार को सम्पन्न हुआ l समापन समारोह के दौरान एसएसबी 47 वी वाहनी के द्वितीय कमान अधिकारी संजय रावत, ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किये समस्त प्रशिक्षुओ को प्रमाण-पत्र का वितरण किया,साथ ही सभी प्रतिभागियों के सफल व उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान श्री रावत ने एसएसबी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 13 दिसम्बर को को 47वीं वाहिनी द्वारा आयोजित की जाने वाली “बॉर्डर यूनिटी रन” कार्यकम में भाग लेने के लिये लोगो से अपील की l उक्त कार्यक्रम में उप कमांडेंट दीपक कृष्ण, सहायक कमांडेंट दीपांशु चौहान, सिकटा प्रखंड प्रमुख अजित कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह, पैक्स प्रतिनिधि राजा सिंह,सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page