ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल हुआ शुरू

ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल हुआ शुरू
Facebook WhatsApp




मोतिहारी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) के तत्वधान में बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल का शुभारंभ रविवार को हुआ। मोतिहारी गांधी मैदान के ग्राउंड-3 पर ट्रायल के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 155 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्साह व उनके लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रायल 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा।

इसीडीसीए चयनसमिति सदस्य वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना,प्रीतेश रंजन,हरप्रीत सिंह सलूजा के देख-रेख में ट्रायल प्रक्रिया चल रही हैं।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम को बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग का कन्वेनर नियुक्त किया हैं।उन्ही के देख-रेख में बिहार के प्रत्येक जिला में इसका आयोजन किया जा रहा हैं।

नायब स्पोर्टस पटना व विशाल स्पोर्ट्स कोलकाता इस लीग के प्रायोजक है जबकि सरफराज हुसैन इस लीग के चेयरमैन बनाये गए हैं।ट्रायल के दौरान पाया गया कि कुछ खिलाड़ियों के पास जूते भी नही थे लेकिन उनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी थी। इससे यह प्रतीत हो रहा हैं कि ग्रामीण क्रिकेट लीग का आयोजन जिस उदेश्य के लिए किया जा रहा हैं वह पूरा होगा।

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए व उनके लिए उचित मंच मुहैया कराने के लिए बीसीए ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया हैं। प्रत्येक जिला में ट्रायल के माध्यम से 16 टीम बनाई जाएगी जो आपस मे नॉक-आउट राउंड में मैच खेलेगी।आगे चलकर खिलाड़ियों के खेल व उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः जिला व जोन की टीम बनेगी। इस लीग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जो भी प्रतिभा निकलकर आगे आएगी उसे बीसीए क्रिकेट की मूल-भूत सुविधा उपलब्ध कराएगा व अपने देख-रेख में कोचिंग कराएगा।साथ ही साथ वैसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आगे बढ़ने में भी बीसीए उनकी हरसंभव मदद करेगा।

मौके पर पूर्व एमएलसी सह वरिष्ठ खिलाड़ी सतीश कुमार, गुलाब खान,एजाज अंसारी,अभिषेक कुमार छोटू,इब्राहीम लोधी,विकास कुमार सहित सैकड़ों खिलाड़ी व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page