हिंदी बाजार व्यवसायी संघ का चुनाव हुआ संपन्न,रामनाथ बने अध्यक्ष

हिंदी बाजार व्यवसायी संघ का चुनाव हुआ संपन्न,रामनाथ बने अध्यक्ष
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चैबंर ऑफ कॉमर्स से सम्बद्ध क्षेत्रीय इकाई हिंदी बाजार व्यवसायी संघ का चुनाव रविवार को मोतिहारी शहर के हिंदी बाजार स्थित श्याम बाबा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि हिंदी बाजार व्यवसायी संघ,मोतिहारी चैंबर से संबद्ध है,जिसकी स्थापना सन 2004 में किया गया।अपरिहार्य कारणवश विगत दस वर्षों से हिंदी बाजार व्यवसायी संघ का चुनाव लंबित था।जिसको रविवार को हिन्दी बाजार व्यवसायी संघ कि आम सभा बुलाकर सर्वसम्मति से 5 मुख्य पदों पर चुनाव कराया गया।


इस चुनाव के लिए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी चैंबर अध्यक्ष अंगद सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल को बनाया गया था। सभा में सर्वसम्मति से सत्र 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर रामनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव मोनू कुमार उर्फ गोलू , सहसचिव नितेश बाजोरिया तथा कोषाध्यक्ष तारकेश्वर जी को चुने गये।


इस अवसर पर हिंदी बाजार व्यवसायी संघ के सदस्य सरदार संदीप सिंह, सरदार मंदीप सिंह, राजेश कुमार, धीरज कुमार, चिंपू कुमार जायसवाल, पुच्ची जी, आनंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, हरि जी, विजय प्रसाद, विकास गुप्ता, राजन जी, दीपक जी, भूषण जी, प्रभात जी, अरुण कुमार और निर्वतमान अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी तथा मोतिहारी चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जालान, संजय जायसवाल, मनीष कुमार, रवि लोहिया उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सुधांशु रंजन सहित करीब 150 से अधिक संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page