बाबरी मस्जिद का शिलान्यास,देश को सांप्रदायिकता की आग में झोकने का प्रयास:अशोक
मोतिहारी।विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मे बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए शिलान्यास करने का कड़ा विरोध किया है।
विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि हूमांयू अकबर द्वारा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कराना देश को साम्प्रदायिकता की आग मे झोंकने का प्रयास है इन्होने कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रांता था उसने भारत को लूटा है बहन बेटियो का बलात्कार किया है उसके नाम पर भारत के किसी कोने मे यदि किसी प्रकार की इमारत खड़ा किया गया तो बजरंगदल उसे ध्वस्त करने के लिए कारसेवा करेगा। इन्होने केन्द्र सरकार से मांग किया है कि अविलंब हूमाँयू को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल मे राष्ट्रपति शाशन लागू करना चाहिए। इन्होने कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए हूमायूं जैसे मुसलमानो द्वारा देश को अघोषित युद्ध मे झोंकने का प्रयास चल रहा है। इन्होने बन्दे मातरम का विरोध करना देश का विरोध करना बताया है।

