जल्द ही चिन्हित माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त: एसपी
-न्यायालय से आदेश के मिलते ही पुलिसिया कार्रवाई होगी तेज
मोतिहारी। विभिन्न क्षेत्रो में माफियागिरी या तस्करी के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित करने वालो की एकाएक अर्जित संपत्ति को हर हाल में जब्त किया जायेगा। ऐस में पुसिल मुख्यालय से प्राप्त आदेश के आलोक में एसपी स्वर्ण प्रभात इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गये है। फिलहाल न्यायालय में 39 लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस की ओर से याचना दायर किया गया है।
जिसमें 27 माफियाओं के विरूद्ध न्यायालय की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि 4 ऐसे माफिया ऐसे है जिनके मामले में न्यायिक प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में है। इसके अतिरिक्त अन्य दर्जनों के नाम भी न्यायालय में समर्पित किए जायेंगे।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब, एनडीपीएस सहित भू- माफिया एवं ड्रग्स माफिया के द्वारा अर्जित संपत्ति को हर हाल में जब्त किया जायेगा। मुख्यालय से प्राप्त आदेश का अक्षरश: पालन किया जा रहा है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आयेंगे।

