भारत में पुतिन का स्वागत करते पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी दोस्ती का संदेश

भारत में पुतिन का स्वागत करते पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी दोस्ती का संदेश
Facebook WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कला से किया रूस के राष्ट्रपति का अनोखा स्वागत

मोतिहारी। भारत और रूस के बीच हो रहे 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड व लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने रूस के राष्ट्रपति के भारत आगमन पर अपनी अनूठी कला के माध्यम से विशेष स्वागत किया है।

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने लगभग 5 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद मात्र 3 सेंटीमीटर आकार वाले पीपल के हरे पत्ते पर एक अत्यंत बारीक और सूक्ष्म कलाकृति तैयार की। इस कलाकृति में भारत और रूस के राजकीय झंडों को दर्शाते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करते तस्वीर उकेर दोनों देशों की दोस्ती को उजागर किया गया है। साथ ही पत्ते पर “ लौंग लाइफ फ्रेंडशीप” और “ वेलकम 2 Welcome to इंडिया फाॅर दी प्रेसिडेंट ऑफ रसिया ” जैसे संदेश लिखकर भारत–रूस मैत्री संबंधों का प्रतीकात्मक चित्रण किया गया है। विशेष बात यह है कि मधुरेंद्र कुमार की यह रचना उनके कलात्मक सफर का 10,000 वां लीफ आर्ट है, जो उनके दीर्घकालिक समर्पण और सृजनात्मकता का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी इस प्रस्तुति में उन्होंने शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत की ओर से रूस के राष्ट्रपति के स्वागत का संदेश दिया है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page