सोमनाथ मंदिर और भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

सोमनाथ मंदिर और भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
Facebook WhatsApp

अहमदाबाद। गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों, भवनों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के माध्यम से धमकी दी है।ई-मेल की शुरुआत ‘अस्सलामु अलैकुम, अल्लाहु अकबर’ लिखकर की गई है। यह ई-मेल सबसे पहले पंजाब पुलिस को मिला था, जिसके बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने गुजरात पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इस धमकी भरे ई-मेल में सोमनाथ मंदिर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा के केंद्रीय कार्यालय, पुलिसकर्मियों और रॉ एजेंसी को निशाना बनाने का उल्लेख किया गया है। ई-मेल में अलग-अलग स्थानों पर पहले से बम फिट किए जाने का दावा भी किया गया है। संदेश के अंत में फिर से ‘अल्लाहु अकबर’ लिखा गया है। ई-मेल में आपत्तिजनक और आतंकी गतिविधियों से जुड़े शब्दों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे जाने की बात सामने आई है। धमकी मिलने के बाद राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमों को भाजपा कार्यालय भेजा गया तथा परिसर की जांच की गई। शहर के मेयर हितेश बारोट और शहर भाजपा अध्यक्ष उमंगभाई नायक भी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

अहमदाबाद के शाहपुर पुलिस थाने के पीआई पी.बी. खांभला ने बताया कि धमकी वाले ई-मेल के बाद जांच की गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस के अनुसार, इससे पहले 10 सितंबर को विधानसभा, गांधीनगर स्थित गुजरात उच्च न्यायालय और अहमदाबाद के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page