स्वच्छ पुलिसिंग के साथ आउटपुट भी जरूरी: डीआईजी

स्वच्छ पुलिसिंग के साथ आउटपुट भी जरूरी: डीआईजी
Facebook WhatsApp


-डीआईजी ने सुगौली अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं संचिकाओं का अवलोकन
सुगौली। चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने सुगौली अंचल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया । इसके पहले थाना परिसर में जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद वे अंचल कार्यालय के संचिकाओं का अवलोकन लिया। इस दौरान डीएसपी सदर दिलीप कुमार, रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित पुलिस अंचल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

डीआईजी श्री राय ने पुलिस अंचल कार्यालय की विधि व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष करीब एक तिहाई पोस्ट का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सुगौली पुलिस अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य रूप से कार्यों का संधारण किया गया है। कुछ महत्वपूर्ण कांडों का अवलोकन के साथ ही समीक्षा की गई। अंचल थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था की जानकारी लिया। वहीं उन्होंने कांडों के निष्पादन, संचिका की जांच के साथ प्रोफेशनल पुलिसिंग के कई टिप्स दिए। कहा कि स्वच्छ पुलिसिंग के साथ ही आउटपुट भी दिखना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।

समय पर कांडों का निष्पादन हो, इसके लिए ससमय जांच और कार्रवाई सुनिश्चित प्राथमिकताओं में शामिल है। सीनियर सिटीजन सहित अन्य वर्ग के लोगों को समय पूर्व उचित न्याय दिलाई जाए। जिसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने केस संधारण, संचिका, जांच रिपोर्ट आदि कार्यों पर संतोषप्रद बताया। कहां कि पुलिस पदाधिकारियों को और बेहतर पुलिसिंग का निर्देश दिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page