कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी का डीएम ने लिया जायजा

कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी का डीएम ने लिया जायजा
Facebook WhatsApp

– कृषि के नव प्रयोगों की ली जानकारी
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पदाधिकारियो के साथ गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होने कृषि के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों व नवाचार का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभय कुमार सिंह ने केंद्र में हो रही गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उनके सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने ने किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और प्रशिक्षण को प्रेजेंटेशन के साथ बताया।

इस दौरान डॉ. अभय कुमार सिंह ने पिछले 06 वर्षों में केंद्र के द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों को भी बताया, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑन फॉर्म ट्रायल, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, गुणवत्ता युक्त पौधे, प्राकृतिक खेती, मछली की वैज्ञानिक खेती, ड्रोन के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों का छिड़काव, विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान और उपाय और अन्य प्रसार गतिविधियों का प्रेजेंटेशन दिया।

जिलापदाधिकारी ने बड़ी बारीकी से केंद्र की गतिविधियों का आंकलन किया। जिसमें बायो फोर्टीफाइड गेहूं का बीज जैसे राजेंद्र गेहूं-3, राजेंद्र सुफलाम-1, डीबीडब्लू -187 आदि का बारे में जाना और किसानों के बीच किए जा रहे कार्यों का सराहना किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के समेकित कृषि प्रणाली, बीज उत्पादन क्षेत्र आदि का भी भ्रमण करके बारीकी से जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि संरक्षित खेती के माध्यम से किस तरह केंद्र में गेहूं की खेती करते हैं, जिससे कम से कम 10,000 रुपये तक किसानो को इनपुट लागत में बचत होती है और उत्पादन भी लगभग बराबर रहता है।

डीएम ने मछली पालन के बारे में भी बड़ी अच्छे तरीके से केंद्र के वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की और साथ ही साथ केंद्र के वैज्ञानिकों के द्वारा किये गये शोध पत्रों के पब्लिकेशन जो कि देश और विदेश में पब्लिश हुए हैं, उनको भी देख सराहना किया। केंद्र के प्रमुख डॉ. अभय कुमार सिंह ने केंद्र के विभिन्न डेमोंसट्रेशन यूनिट की भी जानकारी दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक रसायन सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page