पूर्वी चम्पारण जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हुआ शुरू

पूर्वी चम्पारण जिले में  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हुआ शुरू
Facebook WhatsApp


-100 दिवसीय जागरूकता अभियान’ को प्रयास जुवेनाइल का मिलेगा भरपूरी सहयोग
रक्सौल। वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के संकल्प को पूर्वी चम्पारण हर हाल में पूर्ण करेगा। इस संकल्प के तहत 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने जिला प्रशासन और सभी सरकारी विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लिया है।

नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट नीतियों और ग्रामीण स्तर पर चल रहे प्रयासों को सराहते हुए कहा था कि भारत तेजी से बाल विवाह मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का निर्देश
केंद्र की अधिसूचना के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में सक्रिय सहयोग प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने कहा, “जिला प्रशासन सक्रिय रूप से बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहा है। हमारी सारी सफलताएं प्रशासन के साथ मजबूत समन्वय का परिणाम हैं। देश का शीर्ष नेतृत्व जब लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है तो निश्चित रूप से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह मुक्त हो सकता है।”
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर देश के सबसे बड़े बाल अधिकार नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। यह नेटवर्क अब तक एक वर्ष में एक लाख से ज्यादा बाल विवाह रोक चुका है।

तीन चरणों में चलेगा अभियान‘ 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता। जबकि दुसरे चरण मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा बैंक्वेट हॉल, बैंड, हलवाई, अन्य सेवा प्रदाता

जबकि तीसरे चरण ग्राम पंचायत व नगरपालिका वार्ड, समुदाय आधारित निगरानी व रोकथाम तंत्र को मजबूत करना अभियान का समापन 8 मार्च 2026, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में कई अधिकारियों की सहभागिता रही। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रक्सौल सहायक निदेशक अक्षय कुमार (जिला बाल संरक्षण इकाई) जिला बाल कल्याण समिति सदस्य ओम प्रकाश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी आलोक रंजन, इंस्पेक्टर सचिदानंद प्रसाद, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर टीम के सदस्य आरती कुमारी, राज गुप्ता, आशीष कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page