महदेवा चोरी कांड की एसपी ने की जांच
-नेपाल पुलिस के साथ समन्वय पर दिया जोर
रक्सौल। छुट्टी से लौटने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को महदेवा चोरी कांड की जांच के लिए मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और अब तक हुई जांच की प्रगति की समीक्षा की।
इसी क्रम में एसपी ने रक्सौल व आदापुर बॉर्डर का भी निरीक्षण किया। सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, तैनाती और सतर्कता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए नेपाल पुलिस के साथ आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि दोनों देशों की पुलिस समय-समय पर सूचनाएं साझा करें और संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षित बनाएँ। इस दौरान महदेवा में ओपी बनानें पर बताया कि ओपी बनानें पर विचार किया जाएगा।

इस दौरान रक्सौल थाना में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मौके पर डीएसपी मनीष आनंद, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, आदापुर पप्पू पासवान, महुअवा मनोज कुमार, हरपुर राहुल कुमार, रवि कुमार, अनीता कुमार, कुशलेश पाण्डे, लाल बहादुर, अंशुली आर्य, शंभू साह आदि शामिल थे।

