प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या
Facebook WhatsApp

-लापता होने के दस दिन बाद नदी से शव बरामद
-मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

पीपराकोठी। सूर्यपुर गांव से लापता 20 वर्षीय युवक सोहेब अख्तर की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए मामले का उद्भेदन किया है। युवक की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता। डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी बिपिन बिहारी को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर धर दबोचा। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया कि अनुसंधान के क्रम में मामले में प्रेम प्रसंग सामने आया है।
युवक का शव रविवार को धनौती नदी से बरामद किया गया। जो दस दिनों से लापता था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हालाकि मृतक की मां शबनम खातून ने पीपराकोठी थाने में अपने पुत्र के अपहरण और फिरौती की मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि 20 नवंबर की शाम पुराने मकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। तो उसका मोबाइल बंद पाया गया। अगली सुबह मां जब पुराने मकान पहुंचीं, तो पड़ोसियों ने बताया कि उसको रात में एक बाइक सवार युवक अपने साथ बैठाकर ले गया।

आवेदन के अनुसार परिजनों को फोन पर धमकियां मिलने लगीं। मृतक के छोटे भाई के व्हाट्सएप पर एक स्कैनर और मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गई। मैसेज में यह भी कहा गया था कि सोहेब जम्मू-कश्मीर के सर्वेश वैष्णो ढाबा पर है। पुलिस की तकनीकी जांच में मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन सूर्यपुर के धनौती नदी के पास पाया गया। शनिवार को पुलिस ने नदी और उसके आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर तलाश के काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page