अपर समाहर्ता और एसडीएम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर व बनकटवा अंचल का किया निरीक्षण

अपर समाहर्ता और एसडीएम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर व बनकटवा अंचल का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण।अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा एवं सिकरहना एसडीएम साकेत कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बनकटवा अंचल कार्यालय एवं बरैला बॉडर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर, आरटीपीएस काउंटर की कार्यप्रणाली, लंबित आवेदनों, दस्तावेजों के निस्तारण और कार्यालय व्यवस्था का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान, अपर समाहर्ता ने नोमेंस् लैंड पर बने मकानों को अतिक्रमण हटाने, भूमि मापी कार्य, दाखिल-खारिज और परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे होने चाहिए, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने जोर दिया कि अंचल कार्यालय जनता का पहला पड़ाव है, इसलिए यहां की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता अत्यंत आवश्यक है।

मुकेश कुमार सिन्हा ने आरटीपीएस सेवाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और कर्मियों को सभी आवेदनों का पारदर्शी तथा समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी सेवाओं में देरी या लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।अपर समाहर्ता ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को बिना परेशानी सभी सुविधाएं मिलें, इसलिए प्रत्येक कर्मी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के समय अंचलाधिकारी (सीओ) अतुल कुमार बादल, जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार,राजस्व पदाधिकारी सम्राट कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page