बंद होगा कोटवा का दीपऊ कट
-जिला प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता
कोटवा। थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर स्थित दीपउ कट शीघ्र बंद किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय सीओ से कई महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है। जिसमें जगह के डिटेल्स के अलावे पिलर संख्या सहित जमीन की जानकारी भी मांगी गई है। बताया गया है कि दीपऊ कट को अविलंब बंद करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस संबंध में सीओ मोनिका आनंद ने बताया है कि उनसे जिला प्रशासन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है जिसे वह उपलब्ध करा रही हैं। यहां बता दे की पिछले अप्रैल माह में ही उक्त कट को बंद करने के लिए जिला प्रशासन व एनएचआई सक्रिय हो गई थी, इस बीच तत्कालीन विधायक और उनके समर्थकों द्वारा इसका विरोध किया गया और लगभग पूरे कट पर लगे बैरिकेटिंग को उखाड़ दिया गया। जाहिर है यह कट बंद हो गया होता, तो इतनी भयावह हादसा नहीं होती।

