जमाबंदी एवं परिमार्जन के कार्यों में तेजी लाएं: डीएम

जमाबंदी एवं परिमार्जन के कार्यों में तेजी लाएं: डीएम
Facebook WhatsApp


-जिलाधिकारी ने किया राजस्व शाखा का निरीक्षण, दिए निर्देश

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के ने सोमवार संध्या 4ः30 बजे समाहरणालय स्थित जिला राजस्व शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम राजस्व शाखा में कार्यरत सभी कर्मियों का परिचय प्राप्त किया एवं उनको आवंटित कार्यों को देखा। इस दौरान उनके आवंटित कार्यों का लॉग बुक भी देखा।
जिला अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ बैठक कर राजस्व विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया कि जिला राजस्व शाखा में कर्मियों को आवंटित कार्यों का नियमित रूप से अदला बदली किया जाए। कार्यालय के साफ-सफाई का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जाड़े की मौसम को देखते हुए कर्मियों के बैठने का स्थान व्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जमाबंदी एवं परिमार्जन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page