डीएम ने डाकियो को सम्मानित किया
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा प्रधान डाकघर मोतिहारी का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओ में जाकर कामकाज को देखा। उन्होंने प्रधान डाकघर में कार्यरत डाकियों से मुलाकात की एवं एपिक वितरण के काम को काफी कम समय में सफलतापूर्वक संपन्न करने के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई भी दी। इस अवसर पर सभी डाकियों को पोस्टमैन बैग देकर सम्मानित किया गया।

