अग्निपीड़ितों के बीच नकदी और प्लास्टिक का वितरण

अग्निपीड़ितों के बीच नकदी और प्लास्टिक का वितरण
Facebook WhatsApp


सुगौली। प्रखंड के बगही पंचायत के बगही गांव के दलित बस्ती में रविवार की रात आग लग गई। जिसमें दो घर जल कर राख हो गए। घर जलने से पीड़ित परिवार बेघर हो गए है। आगलगी में किशन देव पासवान और संतोष पासवान शामिल है।वहीं पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संज्ञान लिया। फलस्वरूप अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार ने  सोमवार को दोनों पीड़ित परिवारों को 12-12 हजार रुपये की राशि का चेक तथा  प्लास्टिक उपलब्ध कराया। साथ हीं बगही के शिरखंडी के पिछले दिनों के अग्निपीड़ित लालसा देवी को 12 हजार रुपये का चेक और प्लास्टिक दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page