मौलाना की डिग्री मिलना बड़ी बात: वसील अहमद
-मौलाना की डिग्री प्राप्त शाहिद किये गये सम्मानित
केसरिया। अवामी उर्दू निफाज कमेटी के तत्वाधान में केसरिया मदरसा में मौलाना शाहिद नोमानी सम्मानित किये गये। मौलाना शाहिद देश के अरबी यूनिवर्सिटी जामिया अशरफिया मोबारकपुर से फाजिल की डिग्री हासिल की है। लिहाजा उन्हे अंगवस्त्र एवं घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वसील अहमद खान ने कहा कि उलमा ए केराम समाज से बुराइयों को खत्म करने में अहम भूमिका अदा करते हैं। मौलाना की उपाधि हासिल करना बड़े ही किस्मत की बात है। हुसैनी पंचायत के मुखिया फैजान मुस्तफा ने कहा कि हमारी कमेटी समाज सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करके हौसला बढ़ाने का कम करती है। कमेटी के जिला अध्यक्ष मौलाना अनिसुर्रहमान चिश्ती ने कहा कि ओलमा ए केराम अब मस्जिद और मदरसो तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज में बेहतर करने का जज्बा अपने अंदर रखते हैं। इस अवसर पर मौलाना नेमतुल्लाह, हाजी मोहम्मद हबीब, कारी सिराजुद्दीन, मौलाना सिराजुल हक अशरफी, मौलाना हसनैन रजा, मोहम्मद मुमताज, कारी अब्दुल गनी, अरशद खान, साहिल खान, काशिफ अनवर, निजामुद्दीन, सैयद सरफराज, अहमद रजा, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद सलीम समेत मदरसा के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

