तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़की
– धक्के से टूटा बिजली का खंभा, तार आपस में टकराई, मची अफरातफरी
सुगौली। नगर स्थित विशुनपुरवा वार्ड संख्या 3 में छोटी पुलिया के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विशुनपुरवा की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नंबर बीआर22बीएफ/ 7266 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पुल के पास गड्ढ़े में लुढ़क गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा पूरी तरह टूट गया और बिजली के तार आपस में टकराते हुए जमीन पर गिर पड़े।

नतीजतन आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी हादसे की डर से लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो में सवार चालक और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी मिलते हीं स्थानीय भाजपा नेता विकास शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति देख उन्होंने तुरंत विभाग को फोन कर विधुत आपूर्ति बंद करवाया।विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभे व टूटे तारों की मरम्मत का कार्य में जुट गये।

