अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Facebook WhatsApp


-सड़क जाम, चालक गिरफ्तार    
सुगौली।  थाना क्षेत्र के छपवा बाजार में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। हरसिद्धि की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी, नतीजतन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलवरिया पंचायत के छपवा बाजार निवासी वकील साह के पुत्र गेना साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया तथा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की मांग करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रोते-बिलखते हुए शव से लिपटकर दहाड़ मारने लगे। इस हृदयविदारक दृश्य से माहौल और भी भावुक हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page