खांसी और छाती दर्द में लगा दिया कुत्ता काटने का इंजेक्शन

खांसी और छाती दर्द में लगा दिया कुत्ता काटने का इंजेक्शन
Facebook WhatsApp


– सीएचसी में पदस्थापित एक चिकित्सक की खूब हो रही चर्चा
– प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि साजिश का परिणाम  
पूर्वी चंपारण। संग्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने गए एक मरीज को खांसी और छाती में दर्द की समस्या थी। लेकिन जांच के बाद उसे कुत्ता काटने का सुई लगा दिया गया। अगले दिन जब उसे राहत नही मिली तो एक बार फिर से वह सीएचसी पहुंचा तो पुर्जा दिखाने के बाद अस्पताल के किसी कर्मी ने कहा कि कुत्ता काटने का सुई लगा दिया गया है। जिसे सुनकर मरीज को इस ढंड में माथे पर पसीना आ गया। अब उक्त इंजेक्शन का उसके स्वास्थ पर बुरा असर नही पड़े, इसके लिए वह सरकारी अस्पताल से मिली इलाज पर्ची को लेकर इधर-उधर भटक रहा हैं। मामला प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के दलित बस्ती के   एक मरीज के साथ हुआ हैं। वह पिछले शुक्रवार को संग्रामपुर सीएचसी में अपना इलाज कराने गया था। पीड़ित मरीज रामकिशुन ने बताया कि वह अस्पताल जाकर जांच कर रहे चिकित्सक से अपनी समस्या बताया तो उसे पहले सरकारी स्तर पर अस्पताल में पुर्जा कटाने के लिए कहा गया। काउंटर पर जाकर पुर्जा कटाया। तत्पश्चात उसे सुई दिया गया। घर आने के बाद अगले दिन तक कोई राहत नहीं मिली तो वे शनिवार को फिर सीएचसी पहुंचा। जहां एक परिचित स्वास्थ्य कर्मी से कहा कि सुई से खांसी और सीने के दर्द में कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। तब उसने पुर्जा देखा तो कहा कि आपको कुत्ता काटने का सुई लगा दिया गया है। मरीज ने  इसकी जानकारी पुर्जा सहित प्रमुख प्रतिनिधि नितेश कुमार को दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इसकी जानकारी लिया और वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया। सबसे दिलचस्प पहलू यह हैं कि पुर्जा पर सीएचसी के नव पदस्थापित प्रभारी पंकज कुमार का इलाजकर्ता के रूप में नाम अंकित हैं। इस बावत जब चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे खिलाफ सीएचसी में षड्यंत्र किया जा रहा है। न मैंने इस दिन किसी मरीज की जांच किया और न इलाज। एक साजिश के तहत लाइन में लग कर मेरे नाम से पुर्जा कटा लिया गया। इस घटना की चर्चा चौक चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रो में जोर-शोर से हो रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page