अपह्रत युवक का शव धनौती नदी से बरामद

अपह्रत युवक का शव धनौती नदी से बरामद
Facebook WhatsApp


– 10 दिन बाद मिली लाश, शरीर पर चाकू के मिले निशान

पीपराकोठी।थाना क्षेत्र के सूर्यपुर गांव में अपहृत 20 वर्षीय युवक सोहेब अख्तर का शव रविवार को धनौती नदी से बरामद किया गया। सोहेब 10 दिन पहले लापता हो गया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मां शबनम खातून ने पीपराकोठी थाने में अपने बेटे सोहेब अख्तर के अपहरण और फिरौती की मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, सोहेब 20 नवंबर की शाम करीब 6ः30 बजे पुराने मकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात 9 बजे तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने दोबारा फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। अगली सुबह जब शबनम खातून पुराने मकान पहुंचीं, तो पड़ोसियों ने बताया कि सोहेब को रात में एक मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथ बैठाकर ले गया था।
इसके बाद परिजनों को फोन पर धमकियां मिलने लगीं। मृतक के छोटे भाई के व्हाट्सएप पर एक स्कैनर और मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गई। मैसेज में यह भी कहा गया था कि सोहेब जम्मू-कश्मीर के सर्वेश वैष्णो ढाबा पर है। पुलिस की तकनीकी जांच में मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन सूर्यपुर स्थित धनौती नदी के पास मिली थी। शनिवार को पुलिस ने नदी और उसके आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर तलाश की, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और पुख्ता होती है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page