छापेमारी में विद्युत चोरी के आरोप में प्राथमिकी

छापेमारी में विद्युत चोरी के आरोप में प्राथमिकी
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया। बिजली विभाग ने गुप्त सूचना पर बेलवाराय नरियरवा टोला में छापेमारी किया। जहां दो लोग बिधुत ऊर्जा चोरी करते पकड़े गए। दोनों उसी गांव के अवधकिशोर पटेल और भागेश्वर ठाकुर है। सहायक बिधुत अभियंता राजीव रंजन ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से बिधुत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर टीम गठित कर उक्त गांव पहुंचे। जांच में  पाया गया कि अवधकिशोर पटेल के नाम से एक बिधुत संबंध है। मीटर से पहले मीटर बाईपास करते हुए अपने गैर घर मे बिधुत ऊर्जा की अवैध रूप से चोरी कर रहे थे। जिससे विभाग को करीब 4823 रुपये क्षति हुई है। इनपर पहले से भी 28616 रुपया बकाया भी था।

वही दूसरी छापेमारी भागेश्वर ठाकुर के परिसर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान मिला कि इनके मां के नाम से एक बिधुत कनेक्शन है। जिसका उपयोग भागेश्वर ठाकुर कर रहे थे। अपने सैलून दुकान परिसर में लगे मीटर से अवैध तरीके से मीटर बाईपास कर ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जिससे विभाग को  करीब 7324 रुपये की क्षति हुई है। बकाया राशि भी 21473 था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page