बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियो को रौदा,5 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियो को रौदा,5 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Facebook WhatsApp


– कोटवा के दीपऊ के आदमखोर कट पर ट्रक लारी ने 7 बाइक और एक ई- रिक्शा को कुचला
-आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के साथ किया दुरर्व्यवहार, एनएचआई का वाहन फूंके
-तीन घंटे तक एनएच रहा जाम यात्रियों को हुई भारी परेशानी
मोतिहारी/कोटवा। जिले के कोटवा  थाना क्षेत्र के दीपउ मोड पर एक ट्रक लारी असंतुलित होकर सर्विस लेन में घुस गई, जिसने 7 बाइक और एक ई-रिक्शा को कुचल डाला। इस हादसे  में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधे दर्जन लोग घायल बताए गए है। घायलों को एनएचआई के स्टाफ ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लारी डिवाइडर पर चढ़ कर फंस गई अन्यथा कई और जाने चली जाती। मृतकों में कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा खजुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ पिता-रईस खान, 18 वर्षीय मो. आमिर पिता-तौकिर आलम, कोटवा कररिया पांडेय टोला निवासी मोहन साह का पुत्र 40 साल का अशोक कुमार, गोपी छपरा पंचायत के बेतिया बसंत गांव के श्यामाकांत पटेल का 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार और पश्चिम बंगाल के चौहाटा वार्ड नंबर 12 वामना नगर का 40 वर्षीय लव गुरु का पुत्र सितम गुरु शामिल है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी सदर टू जितेश पांडेय,  कोटवा थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की, एसआई अमन कुमार से भी लोग उलझ गए, स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस पदाधिकारी एक घर में छुप गये, तब जाकर जान बची। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंट पत्थर भी फेंके गये, हालांकि उससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुई। स्थिति और भयावह तब हो गई जब आक्रोशित लोगों ने एनएचआई के रोड एंबुलेंस में आग लगा दी, देखते ही देखते एम्बुलेंस धू-धू कर जल गया। इस हादसे में आधे दर्जन लोग घायल हुए है, जिसमें एक मृतक अशोक कुमार का भाई प्रमोद कुमार और मृतक कैफ का भाई सैफ शामिल है। आक्रोशित लोग मौके पर डीएम-एसपी को बुलाते हुए उक्त कट पर फ्लाई ओभर ब्रिज के निर्माण की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों को बुलाया गया, इसके बाद स्थिति सामान्य हुई तब सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी के साथ यातायात सुचारू हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शी हरिशंकर के मुताबिक उत्तरप्रदेश नम्बर की उक्त ट्रक लॉरी एनएच 27 पर गोपालगंज से पीपराकोठी की ओर जा रही थी, इस बीच दीपउ कट पर सर्विस लेन से एक ट्रक सड़क पर निकली, इसके साथ गोपालगंज से आ रही उक्त ट्रक सामने ट्रक को देख असंतुलित हो गई और गाड़ी को बाए की तरफ खींचा, बावजूद इसके सामने वाले ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मारते हुए बाई तरफ सर्विस लेन में घुस गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। चालक सहित ट्रक के स्टाफ मौके से भाग निकले।

एसडीएम श्वेता भारती ने बताया है कि मृतकों को उचित मुआवजा दी जाएगी और फ्लाई ओवर ब्रिज का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जायेगा। वही उक्त कट पर 24 घंटे 7 ट्रैफिक पुलिस लगाने का भी आश्वासन दिया गया। बता दें कि दीपऊ के इस कट पर अब तक सैकड़ों लोगों की जाने गई है।


– तीन बाइक ट्रक में फंसी, छत विक्षत शव से स्थिति बनी भयावह
घटनास्थल पर चोकर लदे ट्रक ट्रॉली के अगले भाग में फंसे चार बाइकों को निकालने की कोशिश में पुलिस घंटों परेशान रही। वही सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शवों को देखकर स्थिति काफी भयावह बन रही थी। जहां मृतक के परिजन दहाड़े मार मार कर रो रहे थे। स्थानीय लोग परिजनों को दाढ़स बढ़ाने में लगे हुए थे और उनका प्रयास था कि शीघ्रता के साथ शव को कानूनी प्रक्रिया में भेजा जाए।
– दीपऊ मोड से कोटवा फ्लाई ओवर ब्रिज पुलिस छावनी में तब्दील रहा
कोटवा के दीपऊ चौक से लेकर एनएच 27 का पूरा फ्लाई ओवर ब्रिज पुलिस छावनी में तब्दील रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के प्रयास में लगातार पुलिस अधिकारी व जवान लगे रहे। तकरीबन 3 घंटे से अधिक के मशक्त के बाद शव को उठाया गया और यातायात चालू हुआ। इस दौरान एसडीएम सदर श्वेता भारती के अलावा सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार , डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय, डीएसपी चकिया संतोष कुमार सिंह, पकड़ीदयाल आनंद शंकर, छतौनी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, मुफ्फसिल अंबेश कुमार सहित मेहसी, मधुबन, केसरिया, भोपतपुर, पिपरा, चकिया, डुमरियाघाट, बंजरिया थाने की पुलिस और लगभग 100 से अधिक पुलिस के जवान सभी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होकर मौके पर जमे रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page