परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएचसी के डाॅक्टर पुरस्कृत
सुगौली/पू.च.। परिवार नियोजन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुगौली का प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट योगदान रहा है।जिसको लेकर यह पुरस्कार मिला है। सीएचसी प्रभारी डॉ. असद ने बताया कि मुजफ्फरपुर में विभागीय एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार मिला।यहां बता दें कि अप्रैल 25 से सितंबर 25 तक परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक नीतेश कुमार गिरी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम ए असद को प्रमंडल स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। इसको लेकर जिला के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चुनाव हुआ था। जिसमें सुगौली और चकिया को सम्मानित किया गया। पुरष्कृत होने पर डॉ. एम. ए. असद ने इसे सामुदायिक स्वास्थ्य के पूरे कर्मियों का योगदान बताया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राज्य स्तर और जिला स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली को पुरस्कार मिलता रहा है।

