कोटवा में 700 लीटर स्प्रिट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
स्प्रिट के कारोबार के बड़े सिंडिकेट को खंगालने में जुटी पुलिस
कोटवा। थाना क्षेत्र के नवगोल चौक के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 700 लीटर स्प्रिट बरामद के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने स्प्रिट की बरामदगी के साथ इस कारेबार के साथ एक बड़े सिंडिकेट को बेनकाब किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्करो द्वारा भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट की खेप किसी वाहन से ले जाई जा रही है। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कोटवा के अपर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह एवं एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सिविल वर्दी में पहुंचकर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की और जांच के दौरान पिकअप गाड़ी पर वाॅल पुटी की बोरी के नीचे छुपाकर रखे गए 35 डिब्बों में लगभग 700 लीटर स्प्रिट बरामद किया । बरामद की गई स्प्रिट के प्रत्येक डिब्बे की क्षमता 20 लीटर बताई गई है।
मौके से एक तस्कर सोबइया गांव निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। वही दो तस्कर पुलिस को देख गाड़ी पर से कूदकर फरार हो गया।बताया गया है कि मौके से फरार होने वाले तस्करों में कोरईगांवा गांव निवासी मुन्ना यादव एवं जयचंद्र कुमार शामिल है । प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह स्प्रिट के अवैध कारोबार के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को भी जप्त कर लिया है।
इस बाबत अपर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्प्रिट को तुरकौलिया से ले आया जा रहा था। डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन कौन लोग शामिल हैं उसका पता लगाया जा रहा है , जल्द ही मामले में शामिल अन्य लोगों को शिनाख्त कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब व स्प्रिट तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी कदम मानी जा रही है।

