चीनी मिल के जहरीले पानी को लेकर प्रशासन सक्रिय

चीनी मिल के जहरीले पानी को लेकर प्रशासन सक्रिय
Facebook WhatsApp


– चार जगहों से किया सैंपल संग्रह
सुगौली।  चीनी मिल से निकलने वाले जहरीले, बदबूदार और सड़े हुए पानी की शिकायत लगातार मिल रही थी। स्थानीय लोगों की बढ़ती परेशानी सुर्खियो में रह रही थी, फलस्वरूप प्रशासन ने संज्ञान लिया। प्रदूषित एवं जहरीली पानी की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात् टीम में शामिल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा है। इनमें पीएचईडी विभाग, सुगौली प्रशाखा के जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार ने चीनी मिल के आसपास स्थित कई चापाकलों और नल-जल कनेक्शनों का मुआयना किया।

 फुलवरिया पंचायत के पाण्डेय टोला स्थित विन्दा साह के चापाकल, वार्ड नंबर दो निवासी बैरिस्टर महतो के घर के नल-जल कनेक्शन, नगर के कनिहार मोहल्ले में धनंजय पूरी के चापाकल तथा नगर वार्ड नंबर चार बहुरूपिया मोहल्ले में मुकेश प्रसाद के चापाकल से पानी सैंपल के रूप में लिया। एकत्रित पानी के नमूनो का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया जायेगा। अधिकारियों के अनुसार 72 घंटे के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page