नशा मुक्ति को लेकर छात्राओ ने निकाली प्रभातफेरी
सुगौली। नगर के दीनदयाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को नशामुक्ति दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्राओं ने हाथों में आकर्षक नारे लिखी तख्तियां लेकर पूरे परिसर एवं आसपास के मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने समाज को नशामुक्ति का संदेश देते हुए शराब, तंबाकू, गुटखा तथा अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जनजागरण किया। वहीं विद्यालय परिसर में लौटने के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक विघटन, आर्थिक क्षति और युवा पीढ़ी पर इसके नकारात्मक असर को अपने शब्दों में प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।

प्रधानाध्यापक समीमुल हक ने नशामुक्त स्वस्थ समाज का संदेश देते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि जागरूक हो जाए तो, समाज में नशा पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। संचालन विद्यालय की शिक्षिका द्वारा किया गया और विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। मौके पर शिक्षक मो. तकलीक, अभय कुमार पाकड़, केदार प्रसाद,नवनीत कुमार चैधरी, रवि प्रकाश, धनंजय कुमार यादव, निर्मला कुमारी सहित विधालय की छात्राएं मौजूद थी।

