शादी समारोह में भाग लेने जा रही महिला की सड़क दुघर्टना में मौत, बच्चा घायल
-ग्रामीणों ने टेम्पो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सुगौली। थाना क्षेत्र के सुगांव बाइपास रोड में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुगांव के समीप मंगलवार की रात टेम्पो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी शेख नाजीर की पत्नी जमीला खातून 50 वर्ष बताई गई है। बताया जाता है कि मृतका पडोस में एक शादी में जा रही थी। इसी बीच टेम्पो की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में एक बच्चा भी घायल हो गया। तत्पश्चात् ग्रामीणों ने टेम्पो और चालक को पकड लिया। परिजन व ग्रामीण घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बच्चा का इलाज किया गया। बाद में चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और टेम्पो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। टेंम्पो चालक की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के सुखी सेमरा निवासी गजेन्द्र झा के रूप में हुई है।

