पूर्वी चंपारण की ईशा करेगी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व
– हरियाणाा के भिवानी में प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मोतिहारी।हरियाणा के भिवानी में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित 69 वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में केसरिया पूर्वी चंपारण की ईशा कुमारी बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। ईशा मोतिहारी में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में 200 एवं 400 मीटर की स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने के उपरांत प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर में भी बेहतर प्रदर्शन की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन रहा, जिसके परिणाम स्वरूप ईशा कुमारी का चयन बिहार दल के लिए किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने ईशा को हार्दिक बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी जिला एथलेटिक संघ पूर्व चंपारण मोतिहारी के सचिव अरविंद कुमार के हवाले से दी गई गई है। इस सफलता के लिए जिला कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश, अरुण गुप्ता, ऋषि राज, अमन कुमार, एवं अन्यो ने भी बधाई दी है।

