हथियारबंद बदमाशो ने परिजनों को बंधकर बनाकर घर के समान लूटे

हथियारबंद बदमाशो ने परिजनों को बंधकर बनाकर घर के समान लूटे
Facebook WhatsApp


– डीआईजी सहित एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के नोनियाडीह पंचायत अंतर्गत महदेवा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों की सनसनीखेज वारदात से दहल उठा, जब स्व. राजेश्वर सिंह के पुत्र एवं पत्रकार संजय सिंह के घर पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशो ने घर का दरवाजा तोड़ते घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को  अंजाम दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव सहित आसपास के लोग स्तब्ध है। बदमाशो ने योजनाबद्ध तरीके से पहले मुख्य दरवाजे को तोड़ा, फिर घर में मौजूद सभी लोगों को कब्जे में लेकर कीमती सामान और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल व्याप्त है। पीड़ित परिवार के घरेलू सहायक, बेगूसराय जिला के मेहदासहपुर चिरैया गांव निवासी रोहित साहू के आवेदन पर रक्सौल थाना कांड संख्या 496/25 दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना के बाद चम्पारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय, प्रभारी एसपी विनय तिवारी तथा एसडीपीओ मनीष आनंद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल  का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से विस्तृत जानकारी ली तथा आसपास के घरों और संभावित भागने के रास्तों की बारीकी से जांच की। सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधि में शामिल सहित   आपराधिक इतिहास वाले लोगों की सूची के आधार पर जांच आरंभ कर दी गई है।


इधर वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीण मिठू सिंह ने कहा कि “2023 में मेरे घर में भी भीषण डकैती हुई थी और उस समय भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। गांव से महज दो सौ मीटर की दूरी पर एसएसबी कैंप होने के बावजूद किसी तरह की सहायता नहीं मिल सका।  ग्रामीणों में विभव सिंह, संदीप सिंह, अजय सिंह  का कहना है कि पुलिस गश्ती वाहन रात में पेट्रोलिंग के लिए आती है, लेकिन एसएसबी कैंप की निकटता के बावजूद अपराधियों का लगातार दुःसाहस चिंता का विषय है।
 एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि डॉग स्क्वायड द्वारा जांच की गई है, एसआईटी गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page