हत्या के शिकार कामेश्वर साहनी के परिजन से मिले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी

हत्या के शिकार कामेश्वर साहनी के परिजन से मिले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी
Facebook WhatsApp


– अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया
मोतिहारी/बनकटवा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पार्टी के रक्सौल जिला संगठन के जिला प्रभारी कामेश्वर सहनी की हत्या के चार दिनो के  बाद पीड़ित  परिजनों से मिलकर ढ़ाढस बढ़ाया। वे  दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव उनके घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने बताया कि यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है।  सहनी ने पुलिस प्रशासन के लोगों से भी बात की और अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए कहां, जिसपर पुलिस के अधिकारी ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

मुकेश सहनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार उनके हाथ से निकल गया है और उनका इकबाल खत्म हो रहा है।  आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय उनके हाथ से निकल चुका है और कुछ दिनों में कुर्सी भी छिन जाएगी। सहनी ने पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए।  पुलिस अधिकारी केवल पैसे कमाने में लगे हैं, अपराधियों से मिलकर वसूली कर रहे हैं, वे पैसे लेकर हत्या  करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे पुलिस प्रशासन पर भरोसा कर रहे हैं, कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें, यदि ऐसा नहीं होता है, तो आगे की रणनीति बनाकर काम किया जाये

पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी केवल पैसे की उगाही में लगे हैं और कामेश्वर साहनी की हत्या के चार दिन बाद भी उनके हाथ खाली हैं। उन्होंने पुलिस को तीन से चार दिन का समय देते हुए कहा कि यदि अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।  मृतक कामेश्वर साहनी के छोटे भाई महेश साहनी ने बताया कि मुकेश सहनी ने उन्हें अपराधियों को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page