कल्याणपुर के प्रोग्राम पदाधिकारी से जबाब-तलब

कल्याणपुर के प्रोग्राम पदाधिकारी से जबाब-तलब
Facebook WhatsApp


ग्राीमीण कार्यो की समीक्षा पर डीडीसी ने संतोष जताया, दिए और तेजी में कार्य निपटारे का निर्देश

मोतिहारी। कलेक्ट्रेट स्थित   डॉ राधाकृष्णन भवन के सभागार में  डॉ प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी ग्रामीण आवास पर्वेक्षक,  प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, मनरेगा ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,के साथ  मनरेगा, प्रधानमंत्री  आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विभिन्न अवयवों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि अब वित्तीय वर्ष धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीण विकास  कार्यों को लेकर विभाग के द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित है, उन्होने  हर हाल में प्राप्त करने की दिशा में ठोस एवं तीव्र कार्रवाई की करने का निर्देश दिया।   बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं निदेशक, एनईपी निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन भी उपस्थित थे। बैठक में प्रोग्राम पदाधिकारी, कल्याणपुर के
अनुपस्थिति  पर जबाब तलब किया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page