देवापुर में देवता पूजन के दौरान हादसा
– डीजे लदे ट्रैक्टर से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
– शव छुपाने का आरोप, पुलिस ने रात में किया बरामद
पताही। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में शनिवार की शाम देवता पूजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में चल रहे शादी समारोह में उपयोग किए जा रहे डीजे लदे ट्रैक्टर से गिरकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवापुर निवासी फेकन साह के पुत्र बिट्टू कुमार (10) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार देवता पूजन के लिए डीजे लदा एक ट्रैक्टर गांव से निकला था। इसी दौरान बिट्टू कुमार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मृतक का शव छुपा दिया गया था।
सूचना मिलने पर पचपकड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू में जुट गई। पुलिस ने रविवार रात करीब 9 बजे छुपाया गया, शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। मृतक की मां धनवंती देवी ने आरोप लगाया है कि “मेरे बेटे को क्श्र वाले ट्रैक्टर ने कुचल दिया और फिर शव को छुपा दिया गया।” पुलिस के अनुसार घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

