पर्चाधारियों को शीघ्र जमीन पर दिलाएं कब्जा: एसडीएम
– नवनिर्वाचित विधायक विशाल शाह थे मौजूद
– अनुश्रवण समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय
मोतिहारी। अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (अत्याचार निवारण अधिनियम) की बैठक सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक नरकटिया विशाल कुमार भी उपस्थित थे।
इस दौरान सभी थानों में अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कांडो समीक्षा की गई। लंबित आरोप पत्र वाले कांडो पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा इस पर त्वरित करवाई का निर्देश दिया गया। सदर अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि जितने भी पर्चाधारी है, उनको जमीन पर दखल कब्जा दिलवाएं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को लंबित आरोप पत्र, अनुसंधान आदि को शीघ्र निष्पादित कराने का निर्देश दिया। बैठक में सदर अनुमंडल के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, समिति सदस्य राजू बैठा, मनोज कुमार अकेला, अनुमंडल कल्याण पदाकारी आनंद मोहन बिहारी आदि मौजूद थे।

