590 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 590 बोतल नेपाली शराब बरामद
सिकरहाना/पू.च.। सीमावर्ती अगरवा बॉर्डर से शनिवार की सुबह जीतना पुलिस और एसएसबी ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से 590 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीतना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्ती टीम ने एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर बाइक पर बोरे में रखी नेपाली कस्तूरी शराब की 590 बोतलें मिलीं। जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शराब की प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी, जिसकी कुल मात्रा 177 लीटर है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी बिहारी प्रसाद यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में किया गया बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

