कोटवा प्रखंड में जीविका दीदीयों को मिला बड़ा लाभ, 16 हजार महिलाओं को मिले 16 करोड़
कोटवा। प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर सरकार की योजनाएं लगातार प्रभावी ढंग से काम कर रही है । इसके अंतर्गत जीविका दीदियों को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा जारी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायत के 16 हजार जीविका दीदियों के बीच 16 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।16 हजार जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।
हालाँकि विभागीय आंकड़ों में 1200 जीविका दीदियों के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनके खाते में तकनीकी समस्या के कारण राशि नहीं पहुंच पाई है। इसको लेकर विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लाभुकों को बैंक से संपर्क कर अपने केवाईसी समेत अन्य दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी गई है। प्रखंड के 16 पंचायतों में वर्तमान में 2163 जीविका समूह सक्रिय हैं, जिनमें कुल 23,932 सदस्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दो हजार से अधिक जीविका दीदियों के आवेदन फॉर्म स्वीकृति प्रक्रिया में हैं, जिनमें लगभग आधे मामलों की कार्यवाही पूरी हो चुकी है. बाकी आवेदनों की जांच जारी है और जल्द ही उन्हें भी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस सम्बन्ध में एलएचएस मौसम राज ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी कार्य तय समय पर किए जा रहे हैं और उच्चस्तरीय निर्देशों का पूरी तरह पालन हो रहा है।

