नो मैन्स लैंड में यूएई नागरिक सहित दो संदिग्ध पकड़े गए

नो मैन्स लैंड में यूएई नागरिक सहित दो संदिग्ध पकड़े गए
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल ए़पीएफ की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 389/9 के पास नो मैन्स लैंड में एक यूएई नागरिक और एक भारतीय नागरिक को संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ा। यूएई नागरिक की पहचान सलेम अब्दुल्ला खलफान अलशम्सी (पासपोर्ट नंबर एए 0498168) के रूप में हुई। उसके पास एफआरआरओ मुंबई की वीज़ा एक्सटेंशन स्लिप मिली, जबकि पासपोर्ट पर भारत से प्रस्थान का कोई स्टैम्प नहीं था।

दूसरे व्यक्ति अनवर, निवासी सीतामढ़ी (बिहार), के पास भारत और नेपाल दोनों के नागरिकता दस्तावेज मिले। जांच में पता चला कि वह विदेशी नागरिक को अवैध रूप से बॉर्डर पार कराने में मदद कर रहा था। दोनों से पूछताछ के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ले जाया गया।  मामले में शामिल हक नवाज़ नामक एक अन्य भारतीय नागरिक भी बाद में बीओपी बलिरामपुर पहुंचा।  जानकारी 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडेंट रंजीत मिश्रा ने दी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page