विभिन्न मामलो के 9 गिरफ्तार,चुराई गई बाइक एक घंटे में बरामद
हरसिद्धि।थाना पुलिस के द्वारा शुक्रवार को चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें शराब सेवन में 4, शराब कांड में 3 धारा 307, 109 के दो अभियुक्त शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय पासवान, उम्र 32 वर्ष, पिता रामानंद पासवान, निवासी रामनगर शशि भूषण सिंह, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. राम प्रसाद सिंह, निवासी गायघाट पंजाबी डेरा सुनील साहनी, उम्र 34 वर्ष, पिता जीव साहनी, निवासी लौकरिया हरिशंकर सिंह, हरिशंकर सिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी बिशनपुरा, जबकि शराब सेवन मामले में गिरफ्तार आरोपियो में अशोक कुमार गुप्ता, उम्र 51 वर्ष, निवासी मठ लोहिया वार्ड 9, गुड्डू कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी मठ लोहिया वार्ड 11, इकबाल सैफी, उम्र 33 वर्ष, निवासी मठ लोहियार रोशन टोली, संतोष कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी उज्जैन लोहियार मलाही टोला, वार्ड 9 शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने रेड के क्रम में एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक को बरामद किया। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच में पता चला कि बाइक रात में ही सिसवा बाजार से चोरी कर भाग रहे चोर लेकर भाग रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक घंटे के अंदर बाइक को रिकवर कर लिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।

