तुरकौलिया चौक से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू

तुरकौलिया चौक से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू
Facebook WhatsApp


-नोटिस के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने वालो से जुर्माना की हुई वसूली
-सीओ के नेतृत्व में हटाया गया अतिक्रमण
तुरकौलिया। अरेराज- मोतिहारी मुख्यपथ के तुरकौलिया चौक पर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला गया है। सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जुर्माना वसूली से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कई दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने को लेकर नोटिश जारी किया गया था। वही कई को मौखिक रूप से चेताया भी गया था, लेकिन अबतक अतिक्रमण नही हटाया गया था। नतीजतन सीओ ने उक्त कार्रवाई की। सीओ श्री कुमार ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। फलस्वरूप दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने का नोटिस थमाया गया था।

जांच के दौरान पाया गया कि अतिक्रमण खाली नही किया गया है। जिसके बाद दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। वही सड़क पर ई-रिक्सा, ऑटो खड़ा करने वालों से भी जुर्माना वसूला गया है। करीब 3500 रुपये की जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। वही दुकानदारों को चेताया गया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करें। नही तो बुलडोजर चलेगा। अतिक्रमण खाली करने में जो भी पैसा लगेगा, वह दुकानदारों से वसूल की जायेगी। राहगीरों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने की मांग किया। उल्लेखनीय है कि उक्त चैक पर अतिक्रमण से रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। कुछ मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे लग जाते है। इससे इतर दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page