एनडीए समर्थकों ने राजन तिवारी को लड्डूओ से तौला
-राजू तिवारी की जीत पर जश्न
पूर्वी चंपारण। गोविंदगंज विधान सभा से लोजपा(राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की जीत पर एनडीए
संग्रामपुर ब्यवसायिक संघ द्वारा विधायक राजू तिवारी के अनुज व पूर्व विधायक राजन तिवारी को लड्डू से तौला गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोविंदगंज के मान सम्मान के लिए मेरा परिवार हमेशा आपके सेवा में तत्पर रहा है और रहेगा।आपने एक बार फिर मेरे परिवार पर भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत देकर मेरे बड़े भाई को जिताया, इसके लिए हम लोग आप सबो का ऋणी हैं।आपको कभी मेरे या मेरे परिवार के किसी सदस्य से किसी तरह की आवश्यकता हो, निर्भीक होकर सम्पर्क करें।
आपके किसी तरह के समस्या का त्वरित निष्पादन होगा। इस दौरान मुखिया कुमार धनंजय, गुड्डू कुमार, शम्भू प्रसाद, लाल बाबू प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, चंदन मिश्र, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय उर्फ दादा, बीरू सहनी, शिवम पांडेय, अरुण पांडेय उप मुखिया कुमुद पांडेय, शिव बालक मंडल, जटा शंकर पासवान, दुखी पासवान, बिनोद महतो समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

