जल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान करने वाले दिल्ली में होगे सम्मानित

जल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान करने वाले दिल्ली में होगे सम्मानित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन अपने जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 1.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार विजेता जिलों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया है।
इस वर्ष जेएसजेबी 1.0 अवार्ड के लिए जिलों/राज्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जल संरक्षण के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार समारोह 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विजेता जिलों को यह सम्मान जल शक्ति मंत्री देंगे।
राष्ट्रीय जल मिशन ने सभी विजेताओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। ताकि देश को जल-सुरक्षित भविष्य की दिशा में किए गए उनके मूल्यवान योगदान का सम्मान किया जा सके।
जिले के प्रतिनिधि के तौर पर जिले का यह सम्मान जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ग्रहण करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page