3 हजार का इनामी शराब कारोबारी सहित तीन गिरफ्तार

3 हजार का इनामी शराब कारोबारी सहित तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब से जुड़े अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन हजार रुपये का इनामी शराब कारोबारी वीरेंद्र सहनी भी शामिल है।

पुलिस ने तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारों की पहचान भेड़ियारी गांव निवासी वीरेंद्र सहनी, पिता रामगीर सहनी, सुभाष सहनी, पिता भिखारी सहनी तथा मदन सहनी, पिता भिखारी सहनी के रूप में हुई है। तीनों सुगौली थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सहनी और सुभाष सहनी सुगौली थाना कांड संख्या 311/26, धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त हैं। वहीं मदन सहनी थाना कांड संख्या 397/26, धारा 30(ए) के मामले में आरोपित है। गिरफ्तार वीरेंद्र सहनी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सुगौली थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत वर्ष 2025 और 2026 में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 97/25, 399/25, 311/26 और 397/26 शामिल हैं।

वहीं मदन सहनी के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 254/25 और 311/26 शामिल हैं। जबकि पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबार में संलिप्त आरोपितों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page