वर्षो पूर्व वैशाली से चोरी ट्रैक्टर पूर्वी चंपारण के आदापुर में मिला, पुलिस भी रह गई हैरान
मोतिहारी। आदापुर थाना क्षेत्र के सिरसिया कला मठिया स्कूल के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान संदिग्ध दिख रहे एक ट्रैक्टर को जांचोपरांत जब्त कर लिया। दरअसल ट्रैक्टर को लेकर कागजातों की जांच करने के दौरान एचएचडी मशीन में इंजन नम्बर और चेचिस नम्बर में भिन्नता पाई गई। जहा बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर चोरी का है जिसको लेकर वर्ष 2017 में ही वैशाली जिले के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
मामले में जांचोंपरांत पाया गया कि उक्त ट्रैक्टर स्थानीय एक ग्रामीण के यहां रहता था, इसको लेकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वर्तमान के ट्रैक्टर स्वामी आदापुर मठिया गांव के ही सेराज आलम को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

