मोतिहारी की जनता ने विकास और सुरक्षा को चुना:प्रमोद कुमार

मोतिहारी की जनता ने विकास और सुरक्षा को चुना:प्रमोद कुमार
Facebook WhatsApp

मेरी जीत नहीं, अपराधी के खिलाफ जनता की जीतः प्रमोद
-जीत पर जनता के प्रति जताया आभार
मोतिहारी। नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि यह जीत मेरी जीत नहीं है। यह जीत अपराधी के खिलाफ मोतिहारी की जनता की जीत है। यहां की जनता ने बता दिया कि सत्य-अहिंसा की इस धरती पर अपराधी स्वीकार नहीं है।
श्री कुमार ने कहा कि इस चुनाव की खासियत यह रही कि, जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठ कर शांति, सुरक्षा और विकास को चुना है। मोतिहारी के सात पंचायतों अमर छतौनी, रामसिंह छतौनी, बरियारपुर, चंद्रहिया, रुलही,पतौरा एवं गोढ़वा में जहां विपक्षी द्वारा बड़े पैमाने पर धन बल और बाहु बल का प्रयोग किया गया, वहां एनडीए प्रत्याशी को आठ हजार से अधिक मतों से और मोतिहारी नगर के दक्षिणी मण्डल में 6 हजार मतों से जीत मिली।
उन्होंने ने कहा कि यदि राजद के माई समीकरण की बात करें तो, मुस्लिम और यादव बाहुल्य क्षेत्रों में भी राजद उम्मीदवार को स्वीकार नहीं किया गया। वहां लगभग तीन हजार मतों की ही बढ़त राजद उम्मीदवार को मिली।
इस जीत के लिए श्री कुमार ने मोतिहारी की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष पवन राज, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन चौधरी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, जिला प्रभारी वरूण सिंह, महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, प्रवक्ता साजिद रजा एवं मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page