अपराध की योजना बनाते अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के गैबंधी गांव से पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अपराधी की पहचान फेनहारा थाना क्षेत्र के बारा परसौनी निवासी ललित सिंह के पुत्र मधुरेंद्र सिंह उर्फ फुनू सिंह के रूप में हुई है।पुलिस उसके पास से दो कट्टा और आठ कारतूस बरामद किया है।पूछताछ के दौरान अपराधी फुनू ने बताया कि उसने बारा परसौनी गांव के ही रणजीत सिंह के पुत्र सुमित कुमार उर्फ छोटू से हथियार लिया है। थाना अध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया अपराधी के बयान के आधार पर सुमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया मधुरेंद्र सिंह उर्फ फुनू पर पूर्व में फेनहारा थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। छापेमारी में डीएसपी कुमार चंदन, थाना अध्यक्ष नीलम कुमारी, अपर थाना अध्यक्ष अभिषेक पासवान, सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

