पुलिस ने पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में
सुगौली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के लेदिहार गांव के नारायण कुमार और नौआडीह के मनोज गिरी पर पोक्सो एक्ट के मामला दर्ज था।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी छापेमारी के दौरान की गई।जिसके बाद विभागीय कार्रवाई पूरी कर दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

