सुगौली में मतदान के दुसरे दिन बूथ पर फेका मिला वीवीपैट की पर्ची,ग्रामीणो में आक्रोश

सुगौली में मतदान के दुसरे दिन बूथ पर फेका मिला वीवीपैट की पर्ची,ग्रामीणो में आक्रोश
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, निमुइ (दक्षिणी भाग) स्थित मतदान केंद्र 219 में मतदान के दौरान उपयोग में लाई गई वीवीपैट की पर्ची स्कूल परिसर में पड़ी मिलने से ग्रामीणों में हंगामा मच गया। मतदान के दुसरे दिन घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम तुरंत उक्त स्कूल में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।

मौके पर सदर एसडीओ श्वेता भारती सहित कई प्रत्याशी व उनके समर्थक पहुंचे। प्रत्याशियों के बीच वीवीपैट की पर्ची की गिनती की गई। जिसमें 172 पर्ची पाया गया। इस बाबत सदर एसडीओ श्वेता भारती ने बताया कि यह संभवत मॉक पोल का पर्ची हो सकता है। जिसका जांच किया जा रहा है। जो कि पीठासीन पदाधिकारी ने निकला या तो ले जाने के क्रम में बैग से गिर गया हो या छूट गया इसकी काउंटिंग कर ली गयी है।सभी प्रत्याशियों के साथ मोतिहारी लेकर जा रहे है। उनके सामने इसकी जांच की जाएगी। वही इस मामले को लेकर आम मतदाताओं में काफी आक्रोश दिख रहा है। मौके पर प्रत्याशी अजय झा,जुल्फेकार आफताब व श्यामकिशोर चौधरी ने विरोध जताते हुए कहा की इस बूथ को स्थगित किया जाए और दुबारा चुनाव कराया जाए।




anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page