मोतिहारी में वोटरों के खरीद फरोख्त के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

मोतिहारी में वोटरों के खरीद फरोख्त के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
Facebook WhatsApp


-वार्ड पार्षद पति सहित चार गिरफ्तार, 3.11 लाख कैश बरामद

मोतिहारी। विधान सभा चुनाव से एक दिन पूर्व चुनाव में वोटरों को खरीदने के फिराक में वार्ड पार्षद के पति को पुलिस ने तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की गिरफ्तार छोटा बरियारपुर निवासी हरि सिंह सहित तीन लोग को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने हरि सिंह के छोटा बरियारपुर स्थित आवास पर रेड कर 3.11 लाख कैश, हाथ से लिखा एवं टाइप किया हुआ कुछ वार्ड के मतदाताओं के नाम उनके ईपिक नंबर व मोबाइल नंबर सहित अन्य कागजात बरामद किए गये।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पुलिस टीम ने वोटरों को खरीद फरोख्त करने का एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त में छोटा बरियारपुर के ही मोहम्मद कलीमुल्लाह अंसारी, शांतिपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 22 के लक्ष्मी प्रसाद एवं बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 44 के प्रमोद कुमार बताए गए हैं। इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने छतौनी स्थित दरोगा राय के घर से रेड कर बड़ी राशि बरामद करते हुए वोटरों के खरीदने के एक बड़े सिंडिकेट को बेनकाब किया था।

छापेमारी टीम में डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार, दंडाधिकारी उड़नदस्ता दल विधानसभा क्षेत्र मोतिहारी 19 नवनीत प्रकाश, थाना अध्यक्ष छतौनी सुनील कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, बृजेश कुमार सिंह सहित जिला बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page