बिहार में बनेगी एनडीए सरकार:मोहन यादव
पूर्वी चंपारण। जिले के बनकटवा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया खेल मैदान में रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह साध्वी निरंजन ज्योति ने नरकटिया विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विशाल कुमार शाह के पक्ष में एक महती जनसभा को सम्बोधित किया. सीएम श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और बिहार का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नाता है. बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार में एनडीए रुपी पांडव की सरकार बनाने के लिए जनता प्रतिबद्ध है.
वहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने राम सीता के जयघोष के बीच बिहार में डबल इंजन की सरकार को बनाने की अपील करते हुए मोदी नीतीश सरकार के विकास की योजनाओं को गिनाते हुए प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील किया.

वहीं प्रत्याशी विशाल कुमार शाह ने स्थानीय विधायक को भ्रष्टाचारी बताते हुए खुद को नरकटिया का उम्मीद और भविष्य बताते हुए विजय हेतु जनता का आशीर्वाद मांगा. सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय व संचालन रामभूपेश कुमार ने किया. वहीं सभा को सम्बोधित करने वालों में अमरेंद्र सिंह, कौशल ठाकुर, शैलेन्द्र प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, विनोद यादव, सहित कई प्रमुख वक्ता शामिल थे.

